जीवन के लिए जल क्यों आवश्यक है ?





1. जल की अनुपस्थिति में जीव जीवित नहीं रह सकती। सभी जीवो में कोशिकाएं होती हैं और यह कोशिकाएं जीव द्रव्य से बनी होती है जिसमें लगभग 90 % जल होता है।

2. हमारे शरीर में पाया जाने वाला जल भोजन से प्राप्त पोषक तत्वों को घोलकर इन्हें शरीर के सभी अंगों तक पहुँचा देता है।

3. जल स्वेदन तथा वाष्पन की प्रक्रियाओं द्वारा मानव शरीर के ताप को नियंत्रित करता है।

4. जल हमारे शरीर के अपशिष्ट पदार्थों (मल-मूत्र इत्यादि) के उत्सर्जन के लिए एक अच्छा माध्यम है।

5. नदियों और समुद्र में नावों और जलयानों के द्वारा यात्रियों और सामानों का एक स्थान से दूसरे स्थान तक परिवहन होता है।

6. हम पानी का अत्यधिक उपयोग पीने में, नहाने में, कपड़े धोने में और खाना पकाने इत्यादि में करते हैं। खाना पकाने और पीने का पानी कीटाणु-रहित तथा स्वच्छ होना चाहिए।

7. जल का उपयोग सामान्यतया औषधि के रूप में भी करते हैं। आइस-बैग सिरदर्द में आराम पहुँचाता है, जबकि पानी की मिट्टी का इस्तेमाल बुखार को कम करने में किया जाता है।

8. ऊंचाई से तेज गति से गिरते हुए जल में ऊर्जा होती है जिसका प्रयोग हम बिजली बनाने में करते हैं।

9. बहुत-से जलीय जंतु, जैसे-मेंढक, मछली, मगरमच्छ आदि जल में निवास करते हैं तथा वे जल में घुली हुई ऑक्सीजन का प्रयोग श्वसन क्रिया में करते हैं।

10. बहुत-से जलीय पौधे भी जल में पाए जाते हैं तथा जल में घुली हुई कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग प्रकाशसंश्लेषण की क्रिया के लिए करते हैं।

11. कृषि के लिए भी जल अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। पौधे पानी के बिना वृद्धि नहीं कर सकते हैं। न केवल हमें फसल उगाने के लिए एक बड़ी मात्रा में पानी की आवश्यकता पड़ती है बल्कि एक देश का कृषि उद्योग वहाँ उपस्थित जल स्रोत पर निर्भर होता है। पौधे प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया में जल की अधिक मात्रा प्रयोग करते हैं।

12. जल, पेड़-पौधों में खनिजों तथा अन्य पोषक तत्त्वों का परिवहन करने के लिए एक माध्यम का काम करता

13. जल, पौधों के अंकुरण तथा पौधों की वृद्धि में सहायता करता है।

टिप्पणियाँ

Popular posts

पासपोर्ट की तस्वीर में आखिर मुस्कराना मना क्यों होता है, क्यों रहना चाहिए नेचुरल फेस

सोनिया गांधी इटली में क्या करती थी ?

मनुष्य का कान किस प्रकार कार्य करता है ?

स्वामी विवेकानंद के उस विख्यात भाषण के कुछ खास अंश